विधायक बलबीर सिंह ने ग्राम पंचायत रिपोह मिसरां में रास्ते का किया भूमिपूजन

मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलवीर सिंह ने ग्राम पंचायत रिपोह मिसरां मेंं मेन रोड से आबादी ब्राह्मणा तक लगभग रुपए 5 .30 लाख की लागत से बनने वाले रोड का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया ।
इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सड़के किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ की हड्डी होती हैं। सड़कें उस क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
हमारे श्रद्धेय अटल जी का प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ना सपना रहा है जिसे भाजपा सरकारों ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए , आपके सेवक ने इस सेवाकाल में पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ सड़कों पर विशेष ध्यान दिया है।


उन्होंने कहा कि आपके सेवक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चौहुमुखी विकास के लिए पूरी इमानदारी के साथ प्रयासरत रहा है जिसके परिणाम आप खुद महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब बहुत जल्द ही हमें इंतिहान से गुजरना है जिसके लिए आपका साथ विकासात्मक कार्यों को जारी रखने के लिए आवश्यक है। विधायक बलवीर सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि आओ हम सब मिलकर अपने आने वाली पीढ़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए विकास पथ पर आगे बढ़े ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, मन की बात के प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, ग्राम पंचायत प्रधान उषा देवी, ग्राम केंद्र प्रमुख विशन देव, मदनलाल शर्मा, सुखदेव शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रमन शर्मा , डॉ बलदेव सिंह, मोहनलाल, दलेर सिंह, सेक्रेटरी प्रकाश चंद, शोभा देवी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!