कमल शर्मा R9 भारत गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर-खीरी)
25/09/2022
*प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ(बी०डी०सी० संघ) द्वारा अरविंद गिरि जी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि जनपद लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा से पांचवी बार निर्वाचित विधायक अरविंद गिरि जी का 6 सितंबर 2022 को ह्रदय पक्षघात से आकस्मिक निधन हो गया था !

आज जयशंकर बारात घर गोला में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ(बी०डी०सी० संघ) द्वारा अरविंद गिरि जी के दुःखद निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, प्रधानगण समाजसेवी व प्रमुख व्यक्तियों ने श्रधांजलि अर्पित की।
श्रधांजलि सभा में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ(बी०डी०सी०) के पदाधिकारीगण सहित संगठन के तमाम सदस्यों सहित विधानसभा के प्रमुख साथी उपस्थित रहे।