नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में बुखार से पीड़ित महिला की मौत.

भरथना से सूरज कुमार की रिपोर्ट

नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में बुखार से पीड़ित महिला की मौत के बाद शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने स्वस्थ्यकर्मियो की टीम के साथ मोहल्ला गिरधारीपुरा में मृतिका पिंकी देवी के आवास पर पहुँचकर

उनके पति प्रदीप कुमार व अन्य परिजनों से वार्ता की और परिवार में किसी अन्य सदस्य को बुखार आने आदि जरूरी पड़ताल की।

इस दौरान मृतिका के घर व उसके आसपास कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया गया।

वही जिला मुख्यालय की स्वास्थ्य टीम में डॉ यतेंद्र राजपूत आदि स्वस्थ्यकर्मियो द्वारा बुखार से ग्रसित लोगों को चिन्हित कर उन्हें दवा व बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देशो की जानकारी भी दी गई।

बताते चले कि बृहस्पतिवार को मृतिका के पति ने प्लेटलेट्स कम होने से पत्नी की इटावा स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!