नगर परिषद मण्डलेश्वर* के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्री विश्वदीप मोयदे उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम महेश्वर विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधौ जी व गुरुदेव सुरेश शांडिल्य महाराज, करुणाधाम आश्रम भोपाल के मुख्यअतिथी में माँ नर्मदा जी के तट पर मण्डलेश्वर में रखा गया है।
मंडलेश्वर। नगर परिषद मंडलेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने 14 दिन बाद सोमवार को विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में शपथ ग्रहण की एवं कार्यालय में प्रवेश कर पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विशेष अतिथि भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, एवं संतो तथा सर्व समाज प्रमुखों की मौजूदगी में नपाध्यक्ष विश्वदीप मोयदे एवं समस्त पार्षद गण को सीएमओ घनश्याम मचार ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ नर्मदा पूजन एवं दुग्धाभिषेक के साथ मंच स्थित माँ नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. साधौ ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा की हम सौभाग्य शाली है, की माँ नर्मदा की गोद में पैदा हुए, पले और बड़े हुए और उनके आशीर्वाद से जनता की सेवा करने का अवसर मिला। आगे साधौ ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा की सेवा के लिए एक मौका आपको उपर वाले ने दिया है, ऐसे मौके कभी-कभी मिलते है, इन मौका का सदुपयोग करें तो पीढ़ी दर पीढ़ी आपको याद करेंगी। क्यूंकि काम याद किया जाते है, लोगो को भुला दिया जाता है। रिश्ते पीढ़ी दर पीढ़ी चलते है और में ऐसे ही रिश्ते बनाना चाहती हूं।
अध्यक्ष श्री मोयदे ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का आभार मानते हुए कहा की जल्द ही नर्मदा तट पर राम घाट से लेकर माँ नर्मदा आश्रय स्थल तक घाट का जल्द निर्माण करेंगे। बच्चो के लिए झूले और बड़ो के लिए वॉकिंग पार्क, बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय का कार्य भी जल्द शुरू करेंगे। कार्यों की घोषणा करते हुए श्री मोयदे ने नगर परिषद कर्मचारियों से भी आग्रह किया और कहा की नगर का कोई भी व्यक्ति कार्यालय आएं, लीगल काम हो तो उसका काम तत्काल करना होगा। साथ ही श्री मोयदे ने 14 दिनों में नप कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान मंच से अतिथियों सहित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने स्वच्छता संरक्षकों को सफाई सामग्री वितरित की। वहीं वार्ड 14 की रेणु बाई के निधन पर उनके परिजन कमलेश पिता भीमा को संबल योजनान्तर्गत अंतेष्टि राशि 5 हजार रुपए नगद एवं 2 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र सौंपा।
उपरोक्त कार्यक्रम में गुरुदेव सुरेश शांडिल्य महाराज, करुणाधाम आश्रम भोपाल, पंडित पंकज मेहता, मंडलेश्वर, ह्रदय गिरी महाराज, दयालु गुरुजी, महेश्वर, दिलीप सोहनी, प्राचार्य माँ नर्मदा संस्कृत पाठशाला महेश्वर, देवेंद्र शास्त्री, माँ नर्मदा संस्कृत पाठशाला महेश्वर, अनिल जहागीरदार मंडलेश्वर, बोहर समाज सदर शेख अकीमुद्दीन, एवं हाजी इस्माइल मंडलेश्वर, पंडित प्रकाश मेहता, सुभाष डोंगरे, अशोक वैद्य, कैदार शुक्ला, सिद्धनाथ उपाध्याय, भरत तारे, अनिल कानूनगो, दीपेश उपाध्याय, रवि शुक्ला, समाजसेवी देवेंद्र साधौ, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष चौहान, पूर्व नपाध्यक्ष खालिक कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सबल सिंह पटेल, रत्नदीप मोयदे, भीकनगांव एवं सनावद नपाध्यक्ष प्रतिनिधि, रवि जायसवाल, इंदर बिरला, युवा महासभा अध्यक्ष शिवम पगारे इत्यादि मौजूद थे।
संवादाता-दानिश जोये