नृपेंद्र सिंह पिन्टू बने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष:-

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी,राहुल गांधी जी, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी की अनुशंसा एंव निर्देशानुसार जनपद पंचायत नईगढ़ी के पूर्व उपाध्यक्ष एंव देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता नृपेंन्द्र सिंह पिन्टू को रीवा जिला किसान कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

नृपेंन्द्र सिंह पिन्टू ने अपनी इस नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री एंव प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय दिग्विजय सिंह जी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय अजय सिंह राहुल भइया, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दिनेश गुर्जर जी,रीवा जिला संगठन प्रभारी श्री प्रताप भानु शर्मा जी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री त्रियुगी नारायण शुक्ला जी,शहर अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह मंगू जी,पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र मिश्रा जी,पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल जी,पूर्व विधायक श्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना जी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है और कहां है कि संगठन द्वारा मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया गया है मै उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा कांग्रेस पार्टी गरीब,किसान,मजदूरों की पार्टी है उनके हितों के लिए मै सदैव संघर्षरत रहूंगा,पूरे जिले में आमजनों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार की नीतियो के विरोध में जनआन्दोलन जारी रहेगा। नृपेंन्द्र सिंह पिन्टू की इस नियुक्ति पर जिला के कांग्रेस पदाधिकारियो और उनके साथियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!