बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट
प्रखंड सह अंचल भर्मण विकास मेला सह जनता मिलन कार्यक्रम में शिरकत हुए उपायुक्त।

बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में शनिवार को प्रखंड सह अंचल भर्मण विकास मेला सह जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त भोर सिंह यादव पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम झारखंडी परंपरा से उपायुक्त का स्वागत किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आम ग्रामीण अपने हक और अधिकार को समझते हुए कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं प्रखंड के नए स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने दर्जनों स्टॉल का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया।
कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दिया गया लाभ।
कार्यक्रम में मनरेगा,राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम,कोविड-19 जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम,कृषि मौके पर मंच संचालन आलोक कुमार, बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, सीओ आफताब आलम, कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय, प्रमुख ममता देवी, विस सुत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो जुबेर, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रितलाल यादव मोनिका मिंज उपस्थित रहे।