बाड़ी के सैपऊ थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार को चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बाड़ी के सैपऊ थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार को चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 3 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने व 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात का पता चलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

परिवार के सभी लोग सो रहे थे घर के बाहर

पीड़ित विजय सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग कल घर के बाहर सो रहे थे। जिसके बाद आज सुबह जब जागे तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा है, सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जिसके बाद पीड़ित ने चोरी की सूचना सैपऊ थाना पुलिस को दी। साथ ही बताया कि वह देर रात अपने भाई की तबीयत खराब होने पर उसको देखकर हॉस्पिटल से लौटा था। आने के बाद वह भी बाहर आकर सो गया। घर की महिलाएं भी कमरों के बाहर सो रही थी। चोरों ने कमरे में रखे बक्सा और अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने, पीतल के बर्तन कपड़े सहित 10 हजार की नगदी चोरी की है। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!