तमनार : पटनायक मोहल्ला जगन्नाथ मंदिर प्रांगण के राधा ब्रज मोहन मंडप में 9 दिवस दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। यह दुर्गा पूजन सर्वोदय नवयुवक मण्डल पटनायक मोहल्ला द्वारा किया जाता है। तमनार का यह प्रथम दुर्गा पूजन आयोजन समिति है जो आज अपने बेमिसाल 54 वर्ष को पार कर रहा है। यहां प्रथम वर्ष से ही राम शोभा यात्रा,रावण दहन (हाई स्कूल मैदान) में, और भव्य आतिश बाजी प्रत्येक वर्ष पटनायक मोहल्ला द्वारा किया जाता है। सन 1967 में तमनार में प्रथम बार दुर्गा पूजन और रावण दहन रामसोभा यात्रा पटनायक मोहल्ला के कार्यकर्ताओ द्वारा दुर्गा मां के आशिर्वाद से किया गया तब से लेकर आज तक अनवरत यह पूजन सफल रूप से संचालित हो रहा है सन 2018 में इस समिती ने अपना 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मनाया और तरह तरह के इनामी लाउट्री का आयोजन किया गया प्रथम वर्ष सन 1967 में पहली बार के लॉटरी ड्रा मेंदुर्गा पूजा में टेबल घड़ी का इनाम रखा गया था इसके बाद लाटरी ड्रा लूना बुलेट और तरह तरह के आकर्षक इनाम भी रखा जा चुका है, दुर्गा पुजा में कई साल तक लाटरी के सहयोग से पूजन होता रहा है। तमनार में कई बड़े अयोजन का श्रय इसी समिती (पटनायक मोहल्ला गोंटिया पारा) को जाता है। आज 2022 में यह समिती अपने बेमिसाल 54 वर्ष को पूर्ण कर रहा है। श्री जगन्नाथ जी के पवित्र भूमि में मां के आशीर्वाद से आगे भी ऐसा पुण्य रूपी आयोजन होता रहे सभी भक्तो पर मां का आशिर्वाद बनी रहे इस भी सप्तमी अष्टमी नवमी को विभिन्न कार्यक्रम है तथा दशमी को राम शोभा यात्रा रावण दहन आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया जा रहा है और 6 तारीख को विसर्जन किया जाएगा