मनिया हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अशोक शर्मा के छोटे भाई पंकज शर्मा…

मनिया हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अशोक शर्मा के छोटे भाई पंकज शर्मा

 

राजाखेड़ा। धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में मंगलवार- बुधवार की रात को मकान गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवार से जिला अस्पताल धौलपुर में आज पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा के छोटे पुत्र व दिग्गज भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा के छोटे भाई पंकज शर्मा जगन धौलपुर मुलाकात करने पहुँचे। जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से अस्पताल में मुलाकात कर चार मासूमों की दर्दनाक मौत होने पर दुःख जताया एवं प्रमोद बघेल व उनके परिजनों से पंकज शर्मा ने मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि जगन भवन धौलपुर का प्रत्येक व्यक्ति आपके साथ है, इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
इस दौरान बबलू पोषवाल, गौरीशंकर उपाध्याय, दिलीप पाराशर, मोहित गोस्वामी, सुरेंद्र बघेल, महेश राजपूत, भारत जाटव व गजेंद्र पोषवाल साथ मे मौजूद रहे।
स्टेट हेड राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!