ब्राह्मण समाज का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
दिनांक:04 जनवरी 2022
शासन प्रशासन मुर्दाबाद के नारे से गूंज उठा नगर
मिर्जापुर। थाना लालगंज के थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह द्वारा ग्राम रामपुर अतरी के पं. योगेश तिवारी एवं पं. मंगला आनंद तिवारी के ऊपर किए बर्बर तथा अमानवीय यातना दिए जाने एवं थाने पर 48 घंटे तक नियम विरुद्ध रखना फर्जी मुकदमा में जेल भेजने की उच्च स्तरीय जांच थाना लालगंज हेमंत कुमार सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में ब्राम्हण एवं स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा जिला एवं पुलिस मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया तथा सूत्री मांग पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय मिर्जापुर को सौंपकर तत्काल दोषी थानाध्यक्ष लालगंज के निलंबन की मांग की गई तथा सैकड़ों ब्राह्मणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर घेराव देते हुए धरना दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्राह्मणों ने कहा कि मिर्जापुर की जिला एवं पुलिस प्रशासन ब्राह्मणों पर सत्ता के दबाव में लगातार उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। रामपुर अतरी थाना लालगंज के प्रकरण पर दिनांक 30 दिसंबर 2021 को विशाल प्रदर्शन के बाद अभी तक बर्बर यातना देने वाला थानाध्यक्ष लालगंज निलंबित नहीं किया गया एवं सत्ता के मद में चूर कुछ जनप्रतिनिधि जातिवाद का जहर समाज में फैलाना चाहते हैं। उन्होंने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए तत्काल दोषी थानाध्यक्ष लालगंज को निलंबित करने की मांग किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सतीश मिश्रा, अंकित दुबे, सुनील पांडे,राजन पाठक, मनीष दुबे दीपक दुबे, छोटेलाल तिवारी, दिलीप सिंह गहरवार, रवि दुबे, जयप्रकाश पांडे, अतुल तिवारी, आनंद तिवारी, अंकित मिश्रा, किशन शुक्ला, अभिषेक पांडे, प्रमोद मिश्रा, आनंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, पवन तिवारी, अतुल सिंह, एवं अन्य ब्राह्मण एवं स्वर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।