बरठीं बिलासपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज भाजपा के झंडूता विधान सभा सीट से प्रत्याशी जीत राम कटवाल ने एस डी एम कार्यालय झंडूता में अपना नामांकन भरा. नामांकन से पहले बाजार से होते हुए एस डी एम कार्यलय तक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
भाजपा के प्रत्याशी श्री कटवाल ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवाद व विकास पर विश्वास रखती है, लेकिन हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा जयराम सरकार ने जिस तरह से अथाह विकास विधानसभा में करवाया है उसे निश्चित तौर पर दूसरी बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है. बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत राम कटवाल भारी मतों से विजयी हुए थे से पहले कांग्रेस पार्टी ने उनके सामने उतारा था। विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा ने श्री कटवाल को चुनावी रण में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने युवा चेहरा विवेक कुमार को श्री कटवाल के सामने मैदान में उतारा है। श्री कटवाने नामांकन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे चुनाव क्षेत्र में करोड़ों रुपए की योजनाएं चलाई है जिससे क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि गुप्ता चुनाव क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने की तरफ वह अग्रसर है आने वाले समय में चुनाव क्षेत्र में कायाकल्प करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे उन्होंने कहा क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास किया है उन्होंने जनता से एक बार फिर से समर्थन देने की बात कही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, राकेश गौतम, मण्डल अध्य्क्ष मोहेन्द्र सिंह चंदेल सहित हजारों की संख्या मे भाजपाई उपस्थित थे।