मां दुर्गे के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…..

रोहतास. रवि प्रकाश

slg…. मां दुर्गे के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

एसडीएम ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से पर्व मनाने की अपील किया

एंकर…. रोहतास जिला के बिक्रमगंज शहर में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी को मां दुर्गे के पट खुलते ही पूजा पंडालों में दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र पूजन के अवसर पर सप्तमी के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवती कालरात्रि माता स्वरूप की पूजा-अर्चना करते हुए बेल रस से माता दुर्गा को नेत्र ज्योति अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद पट खोल दिए। वही पूजा स्थलों पर दीप जलाने वाली महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की रविवार को भीड़ उमड़ी थी। शारदीय नवरात्र के सप्तम स्वरूप मां कात्यानी की पूजा रविवार को श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।
इस पूजन अवसर पर शहर के रजिस्ट्री ऑफिस धनगाई दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण में पट का खोलने का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिक्रमगंज अनुमंडल एसडीएम उपेन्द्र कुमार ने दुर्गा पूजा पंडित दीपू तिवारी व पांडा बाबा के उपस्थिति में विधि विधान के साथ किया।
जहां पूरा मंदिर मां दुर्गा के जयकारा साथ गुंजायमान हो उठा। जबकि एसडीएम उपेन्द्र कुमार ने पूरे शहरवासियों से अपील करते हुए बताया कि सभी लोग दुर्गा पूजा पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएं। दूसरी तरफ रजिस्ट्री ऑफिस धनगाई दुर्गा पूजा कमिटी समिति सदस्य राकेश कुमार लाली सह प्रखंड प्रमुख, मुन्ना तिवारी, शेखर सिंह, राजू सिंह, गुड्डू कुमार , मुन्ना पांडे, रवि प्रकाश , आर्य रोहित , लल्लू कुमार ,पिंटू कुमार , विक्की कुमार , सीजय कुमार , आयुष कुमार, मिंटू कुमार , कौशिक , अनंत, कृष्ण , दीपक, सोनू , बंटी सहित अन्य लोगों ने एसडीएम के दुर्गा पूजा तहत दिए गए अपील का अभिनंदन किया। इस पूजन अवसर पर शहर के स्टेशन रोड धारुपुर दुर्गा मंदिर, आरा रोड दुर्गा मंदिर , तेंदुनी काली मंदिर , सासाराम रोड दुर्गा मंदिर सहित अन्य दुर्गा पूजा स्थलों पर नवनिर्माण भव्य पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!