शिक्षा के अलख के बिना बिहार की पहचान अधूरी है:वैभव…..

बेतिया चन्दन चौबे

शिक्षा के अलख के बिना बिहार की पहचान अधूरी है:वैभव

 

बिहार और बिहारियों ने हर छेत्र में पूरी दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है।एक समय बिहारियों को पूरे प्रदेश में वह सम्मान नही मिलता था,जो इसके हकदार थे।समय ने करवट ली और बिहारियों ने अपनी पहचान पूरे प्रदेश में फैला दी।बिहार के युवा देश के भविष्य हैं।यूवाओ को दरकिनार कर तरक्की का खाब देखना बेमानी होगी।युवाओ को आगे लाने और उनके अंदर छुपी प्रतिभा को सामने लाने के लिये बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव ने एक कार्यक्रम में रविवार को शहर के चर्चित केआर हाई स्कूल में युवाओ को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बिहार और बिहारियों के बारे में जो सोच थी बदली है।उन्होंने कहा कि जब बगहा के एसपी थे तो क्राइम तेज था,लेकिन कार्यकुशलता के दम पर क्राइम पर लगाम लगाया।जब तबादला हुआ तो लोगो ने तबादले को रुकवाने के लिये हर मुमकिन प्रयास किया।बिहार के युवा अपने अंदर छुपी हीन भावना को बाहर निकल कर अपनी प्रतिभा को सामने लाकर देश और दुनिया को दिखाए।देश को आजदी के सूत्रधार महात्मा गांधी ने भी चंपारण से सुरुवात की थी,जिसके बदौलत देश को आजादी मिली।युवा आगे आए और देश को एक नई दिशा दे।
बाईट,,, विकाश वैभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!