सड़क के किनारे नगर पंचायत के व्दारा डंप कूड़ा कचरा सड़ने से फैल रही दुर्गंध से क्षेत्र वासियों का निकलना हो रहा मुस्किल संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ा
रिपोर्ट —-लवकुश शुक्ला ब्यूरोचीफ
सीतापुर— हरगांव थाना क्षेत्र में राजकीय मार्ग पर नगर पंचायत हरगांव के द्वारा डंप किया गया कूड़ा कचरा बरसात के मौसम में पानी बरसने से सडांध फैलने जहाँ राहगीरो का निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ बरसात के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों के फैलने से जनता के जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है ।नगर पंचायत के अधिकारियों से बार बार कहने के बावजूद इधर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।सभी कुंभकर्णी नींद में मस्त है ।स्थानीय निकाय के चुनाव सर पर है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत निकलने वाली हरगांव दतेली राजमार्ग पर नगर से दो किमी की ऐरिया में नगर पंचायत हरगांव के द्वारा नगर क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा कचरा निकाल कर सड़क के किनारे काफी दिनों से डंप किया जा रहा है ।नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार कहा गया परन्तु उन लोगों ने इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया ।अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है।इधर एक हफ्ते से बरसात का पानी भी बरसना प्रारंभ हो गया है।अब उस डंप हुए कूड़े से दुर्गंध भी उठना लगी है ।जिससे राहगीरों का रास्ता निकलना भी मुश्किल हो रहा है ।इस मार्ग पर लगभग 250 गांवों की लाखों की आबादी होने से हजारों की संख्या में प्रतिदिन आवागमन होता रहता है ।संचारी रोग हमेशा बरसात के दिनों में ही फैलते है ।शायद इस लिए नगर पंचायत हरगांव ने ग्रामीण अंचल की जनता को संचारी रोग उपहार में देने की योजना बनाई है।जब नगर पंचायत हरगांव के अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने उलटे ही प्रश्न किया कि आखिर कूड़ा कचरा हम कहाँ डाले।जबकि नगर पंचायत हरगांव ने आज तक नगर क्षेत्र में कूड़ा कचरा डंप करने के लिए कोई जगह ही चिन्हित करने की आवश्यकता नही समझी ।मगर नगर क्षेत्र का कूड़ा कचरा ग्रामीण अंचल में वह भी राजमार्ग के किनारे डंप करना कहाँ का न्याय संगत है।