सवालो से बचते हुये रायबरेली में स्मृति ईरानी….

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा

सवालो से बचते हुये रायबरेली में स्मृति ईरानी

 

एंकर-केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची।इससे पूर्व अमेठी से राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त कर पहुंची थी । स्मृति इरानी ने नसीराबाद सीएचसी में बूस्टर डोज़ टीकाकरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अन्न प्रासन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी अदा की। उन्होंने यहां लगे आरोग्य मेले का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्मृति इरानी ने ज़िलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान स्मृति इरानी को कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करना था लेकिन मंच पर लोग इंतज़ार ही करते रहे और वह वापस लौट गयीं। इस दौरान स्मृति इरानी मीडिया के सवालों से भी बचती नज़र आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!