सुबह करीब 11:00 बजे एक मानसिक रुप से कमजोर महिला जो आसाराम बापू आश्रम, झिरी रोड सरमथुरा के आसपास लावारिस हालत में घूमते हुए नजर आई….

आज सुबह करीब 11:00 बजे एक मानसिक रुप से कमजोर महिला जो आसाराम बापू आश्रम, झिरी रोड सरमथुरा के आसपास लावारिस हालत में घूमते हुए नजर आई,

जिस पर आम लोगों ने पुलिस थाना सरमथुरा को सूचित किया था। जिस पर थाना सरमथुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के नाम पते जानने की कोशिश की लेकिन महिला मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। इस पर पुलिस ने अपना घर आश्रम बाड़ी के समाजसेवी श्री विष्णु महेरे जी को सूचित किया । पुलिस थाना के पुलिसकर्मीयों द्वारा महिला को थाने पर लाया गया। जहां पर महिला के फोटो के माध्यम से थाना के पुलिस मित्र, ग्रामरक्षक,सीएलजी सदस्यों के व्हाट्सएप ग्रुप्स एवं सरमथुरा हेल्पलाइन ग्रुप इत्यादि व्हाट्सएप ग्रुप्स एवं सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के परिजनों की जानकारी बावत् मैसेज किए गए जिस पर इन लोगों के द्वारा फारवर्ड किये गये मैसेज के आधार पर लगभग 2 घन्टों की मशक्कत और महनत के बाद महिला के बारे में जानकारी करके महिला के 22 वर्षीय पुत्र श्री राकेश पुत्र श्री ल्होरे सिंह जाति मीणा निवासी लोकूपुरा थाना सरमथुरा उपस्थित थाना आए ,जिन्होंने महिला को पहचाना जिस पर महिला अपने पुत्र को पाकर खुश हुई। महिला के नाम की जानकारी की गई तो महिला का नाम सावित्री देवी मीणा पत्नी ल्होरे सिंह जाति मीणा उम्र 50 साल निवासी लोकूपुरा थाना सरमथुरा की होना पाया गया , जिस पर महिला के पुत्र राकेश को महिला को सकुशल सम्भलाया जाकर रुखसत किया गया । महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस टीम में श्री राजवीर शर्मा हेड कांस्टेबल ,श्री सुमेर सिंह कांस्टेबल , श्री मनोज कांस्टेबल, श्री वासुदेव कांस्टेबल,अपना घर आश्रम के समाजसेवी श्री विष्णु महरे जी एवं पुलिस मित्र सोनू कुमार मीणा, अमर सिंह मीणा का काफी सहयोग एवं योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!