स्वार्थ और कूर्सी की समझौता पर बिहार की सियासत:राजू…

स्वार्थ और कूर्सी की समझौता पर बिहार की सियासत:राजू

अशरफ आलम केसरिया(पूर्वी चंपारण)

 

केसरिया प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 05 में बुधवार को बीबीएस उत्सव पैलेश में प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।बैठक में उपस्थित लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी प्रदेश सचिव असोक कुमार, महासचिव विजय यादव जिलाध्यक्ष धरनीधर मिश्र सहित अन्य राजनितिज्ञ मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से केसरिया के समाजसेवी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।और पून: सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा बीना किसी भेद भाव के सभी का विकास करती है।तथा सभी को आगे बढ़ाने का काम करती है। वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार तो असफल है, यह जो बिहार में समझौता हुआ है यह निती और सिद्धांत का नहीं है ये स्वार्थ और कूर्सी का समझौता हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि कभी ये लोग आपस में टिका टिप्पणी करते थे।और आज वहीं लोग बिहार में सरकार चला रहे हैं जो पूरी तरह से विफल है।ये लोग कूर्सी का समझौता किया बिहार का आम अवाम से कोई मतलब नहीं है। वहीं समाजसेवी अभय कुमार सिंह के पार्टी में पून: जूड़ने पर उन्होंने कहा कि लोजपा जब भी सरकार में रही है बिहार का सर्वाधिक विकास किया है।लोजपा हीं एक ऐसी पार्टी है जो अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है। वहीं उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का संकल्प बिहार फस्ट बिहारी फस्ट के नारे को केसरिया प्रखंड में बूलंद करना है।इस अवसर पर लोजपा के नगर अध्यक्ष शंकर पटेल ,नथूनी सिंह,अजय कुमार सिंह,अमोद सिंह,पिन्टू सिंह, संतोष कुमार सिंह,मो0 निशू,हैदर खां,असोक कुमार गिरि, विनोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!