वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपद में चला इवनिंग स्टॉर्म अभियान जिसके अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,18 वाहन सीज व 09 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर व काशीपुर सेक्टर में पुलिस द्वारा निम्नवत कार्रवाई अमल में लाई गई-
1.एमवी एक्ट- कुल 266।
2.सीज-18।
3.कोर्ट- 23।
4.81 पुलिस एक्ट – 80।
जनपद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों में रखे गए बेसबॉल बैट ,लाठी डंडों को भी जब्त करने की कार्यवाही अमल में लाई गई व वाहनों में लगी गई काली फिल्मों को भी उतारा गया व 09 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। भविष्य में भी जनपद में सघन चेकिंग अभियान की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ब्यूरो चीफ- राम राजा शर्मा