24 मई को जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग में
निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन
केलांग, 20 मई, 2022:- वसुधैव कुटुंबकम, मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बने सहारा, जैसी आध्यात्मिक विचारधारा का पैगाम जन जन तक पहुँचाने हेतु निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का प्रथम बार केलांग की पावन धरा पर आगमन होने जा रहा है। जोनल इंचार्ज डॉ. राम किशन अभिलाषी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 मई, दिन मंगलवार, सांय 07ः00 बजे से रात्रि 08ः30 बजे तक जनजातीय लाहौल स्पीति के केलांग में एक विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जायेगा। इस सूचना से किलोंग एवं आसपास के सभी प्रभु प्रेमी अति उत्साहित है।
सभी श्रद्धालु भक्त पूरी एकाग्रता के साथ समागम परिसर की साफ सफाई की तैयारियों में जुटे हुए है। इसके अतिरिक्त प्रशासन के साथ मिलकर समागम में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंध व्यवस्थाएं भी की गयी हैं जिसमें प्याऊ, डिस्पेंसरी, यातायात साधनों की पार्किंग एवं निरंकारी प्रकाशन स्टाल सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवायी जायेंगी।
संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक ज्ञान के साथ अनेकता में एकता का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है जो सभी को प्रेम के एक सूत्र में बाँधता है और आपसी भाईचारे की भावना का संचार करता है।
इस विशाल निरंकारी संत समागम में सभी वक्तागण अपने शुभ भावों को विचारों, रचनाओं एवं कविताओं के माध्यम द्वारा व्यक्त करेंगे। उसके उपरांत सत्संग का समापन सत्गुरू माता जी के पावन प्रवचनों द्वारा होगा।
केलांग के जोनल इंचार्ज ने प्रभु प्रेमी जनों से आग्रह किया कि आप सभी इस पावन समागम में सम्मिलित होकर आनंद प्राप्त करें। इस विशाल निरंकारी संत समागम में किलोंग एवं आसपास के सभी क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं प्रभु प्रेमी सम्मिलित होकर, सत्गुरू के दिव्य दर्शन एवं उनके पावन प्रवचनों को श्रवण करेंगे।
——————————————————————————————————————————————
आपके सम्मानित समाचार पत्र/बुलेटिन में प्रकाशनार्थ।