ब्रेकिंग आगरा
रिपोर्टर संजय सिंह तोमर
स्लग:- पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई है।
एकर:- आगरा नगला हवेली में रहने वाले उपेंद्र सिंह की शादी प्रीति सिंह के साथ हुई थी। उपेंद्र और प्रीति के साथ घर में सास, ससुर उपेंद्र की दादी रहती हैं। एक सप्ताह पहले उपेंद्र की मां नोएडा में अपने दूसरे बेटे के पास गई थीं। घर में ससुर, उपेंद्र, मृतका प्रीति और उपेंद्र की दादी मौजूद थीं।
देर रात उपेंद्र और उसकी पत्नी प्रीति के बीच में कोई विवाद हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को उपेंद्र पर हत्या का शक है। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्यनारायण भी मौके पर पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बाइट:- एस पी सिटी विकास कुमार