गांव नगला भगोरी में हुआ महिला लोकगीत दंगल का आयोजन
बयाना उपखंड के गांव नगला भगौरी में आज महिला लोकगीत दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांवों से आई महिलाओ व ग्रामीणों की भीड उमड पडी। इस महिला लोकगीत दंगल में विभिन्न गांवों व जिलों से आई महिला लोकगीत गायकों की टोलियों ने धार्मिक व पौराणिक कथाओं एवं राजनैतिक घटना क्रमों को लोकगीतों के रूप में सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था। यह आयोजन यहां प्रतिवर्ष होता है। किन्तु इस बार कोविड संकट के कारण दो वर्ष बाद हुआ हैै। कार्यक्रम में गांव सौमली, धुर्सी, बाइजट, मंडावरा, नगला भगौरी आदि गांवों से आई महिला लोकगीत मंडलियों की कलाकारों ने लोकगीत सुनाएl