पुलिस थाना परिसर में कस्बे में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सीएलजी मीटिंग हुई संपन्न

कोटा खातौली

पुलिस थाना परिसर में कस्बे में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सीएलजी मीटिंग हुई संपन्न

 

 

खातोली पुलिस थाने में सभी समाज के लोगों के साथ पुलिस थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर ने की सीएलजी मीटिंग सीएलजी मीटिंग के माध्यम से थाना अधिकारी द्वारा प्रदेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर सीएलजी सदस्यों से अपील की कि कस्बे के अंदर आपसी भाईचारा सौहार्द एक दूसरे समाज के लिए बनाए रखें जिससे हमारी कस्बे का नाम प्रदेश भर में जान आ जाए वही सीएलजी मीटिंग में लोगों ने अपनी राय दी। उसके उपरांत थानाधिकारी द्वारा कस्बे में अपराध को लगाम लगाने के लिए मुख्य रोड पर रोड लाइट ना होने से अंधेरा का फायदा उठाकर छोटी मोटी घटना को अंजाम देने वाले पर लगाम लगाने के लिए थानाधिकारी ने ग्राम पंचायत सरपंच पति को अवगत करवाया कि यदि ग्राम पंचायत की तरफ से रोड लाइटें कस्बे के अंदर लग जाती है तो काफी सारे छोटे-मोटे अपराध बंद हो जाएंगे।
सीएलजी सदस्यों द्वारा चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग रखी जिस पर थानाधिकारी द्वारा मुख्य चौराहे पर पड़ने वाले मकान मालिकों से अपील करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!