अग्निपथ के विरोध में देवरिया में रेलवे ट्रैक पर जमे आंदोलनकारी, फोर्स मुस्तैद:
अग्निपथ स्कीम के विरोध में देवरिया में लगातार दूसरे दिन भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित युवा देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस की लाख प्रयास के बावजूद वे यहां से हटने को तैयार नही हैं।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर करीब 10 बजे से युवाओं की भीड़ पहुंचने लगी। इसी बीच भटनी की तरफ से इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची तो उससे बड़ी संख्या में युवाओं का जत्था सदर रेलवे स्टेशन पर उतरा। स्टेशन पर उतरने के बाद यह जत्था रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सैकड़ों की संख्या में युवा ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगा। आक्रोशित युवा केंद्र सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। युवाओं के ट्रैक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षकर्मी एक तरफ से ट्रैक से युवाओं को हटाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ से कुछ युवा ट्रैक पर आ जा रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए सदर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात
दिलीप भारती की रिपोर्ट