भरतपुर क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण फसल में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ भरतपुर ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

भरतपुर 14 सितंबर

भरतपुर क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण फसल में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ भरतपुर ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

 

भरतपुर. जिले में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण ज्वार और बाजरा की फसल में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान संघ भरतपुर द्वारा जिला अध्यक्ष रमन सिंह कसोदा और संभाग महामंत्री सुधीर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टर डॉ. अमित यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही, किसान संघ ने पिछले साल खराब हुई सरसों और बाजरे की फसल का मुआवजा अभी तक न मिलने की भी शिकायत की। किसानों ने यह भी मांग की कि मुरवारा बांध को ERCP से जोड़ा जाए। इसके अलावा, भरतपुर संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी भरतपुर को मॉडर्न मंडी का दर्जा दिया जाए और मंडी में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इस अवसर पर इंजीनियर घमंडी सिंह, रमन सिंह कसोदा, सुधीर चौधरी, राजेश कंजौली, मुन्ना ठाकुर, जगदीश बुराबई, जलसिंह, पुष्पेंद्र जांगिड़, गोपाल मास्टर, ओमप्रकाश, दीवान लखनपुर, राजवीर और अन्य किसान उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!