भरतपुर 14 सितंबर
68वीं जिला स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय कटारा नदबई के छात्र मोहित ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर किया कब्जा
भरतपुर. बझेरा में आयोजित हुई 68वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पीएम श्री स्व. सुखराम राउमावि कटारा नदबई के छात्र मोहित कुमार कटारा ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही इसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कि श्रीगंगानगर में 17-23 सितम्बर 2024 में आयोजित होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरीशंकर एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने मोहित कुमार कटारा एवं पीटीआई तेज प्रताप सिंह को बधाई दी।।
भरतपुर से हेमंत दुबे