भरतपुर के आरडी कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

भरतपुर 14 सितंबर

भरतपुर के आरडी कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

 

भरतपुर. शहर के आरडी कन्या महाविद्यालय में शनिवार को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विभाग एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं उन्हें प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा, ने कहा कि हिन्दी दिवस मनाने की सार्थकता हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर हिन्दी का गौरव बढ़ाने में है। अकादमिक प्रभारी डॉ. करूणा गौर ने हिन्दी को भावना की अभिव्यक्ति का माध्यम बताते हुए अधिकाधिक मात्रा में हिन्दी के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉ. सरोज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती दीप्ति अग्रवाल ने ‘मैं तुमको विश्वास दूँ, तुम मुझको विश्वास दो’ गीत के माध्यम से सभी छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में डॉ. कविता आचार्य, डॉ. लालाशंकर गयावाल, डॉ. निशा गोयल, डॉ. अलका गोयल, श्रीमती साधना शर्मा, एन.एस.एस. प्रभारी दीवान सिंह, डॉ. नटवर सिंह, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, जयराम, योगेन्द्र सिंह, भरत भूषण एवं श्रीमती अंशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!