चंबल लिफ्ट परियोजना के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंबल लिफ्ट परियोजना के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बांसवाड़ा दौरे के दौरान 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया है उनमें धौलपुर जिले के किसानों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली चंबल लिफ्ट परियोजना भी शामिल है।

चंबल लिफ्ट परियोजना के लोकार्पण पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है।

भाजपा नेत्री ने बताया कि राजस्थान की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजाखेड़ा और धौलपुर के किसानों की सिंचाई और आमजन के पेयजल की समस्या के समाधान के लिए चंबल लिफ्ट परियोजना की घोषणा 22 दिसंबर 2017 को की थी जिसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री राजे ने राजाखेड़ा के मरैना में किया था।

लेकिन ये राजाखेड़ा और धौलपुर की जनता का दुर्भाग्य था कि 2018 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चली गई।
सरकार बदलते ही धौलपुर में विकास के सबसे बड़े दुश्मन एक परिवार ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके परियोजना की गति पर अंकुश लगा दिया और पूरे पांच साल कोई काम नहीं होने दिया जिसके कारण हमारे किसान भाइयों को जो पानी पिछली कांग्रेस सरकार के समय ही मिल जाना चाहिए था वो अब भाजपा की भजनलाल सरकार के समय में संभव हो पाया है। इससे सिद्ध होता है कि कांग्रेस पार्टी और राजाखेड़ा धौलपुर में उसके कर्ता धर्ता न केवल विकास विरोधी हैं बल्कि मजदूर किसान और आमजन के सबसे बड़े शत्रु हैं।
लेकिन अब आमजन को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब देश और राजस्थान दोनों जगह मजबूत इरादों वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार है जो मजदूर किसान शोषित पीड़ित वंचित समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनहित की नीतियों का ही परिणाम है कि धौलपुर और राजाखेड़ा की जनता के लिए सरकार बनने के 21 महीने के अल्पकाल में ही चंबल लिफ्ट परियोजना धरातल पर उतर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!