निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

ओड़िशा प्रदेश की राउरकेला सिंचाई विभाग के तरफ से राउरकेला उदितनगर सरकारी हाई स्कूल में पानी पंचायत विषय पर मंडल स्तरीय निबंध लेखन और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। राउरकेला सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अमृत कुमार बाघ और एसडीओ सेलेस्टिना सोरेन के सीधे मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं और 9वीं के सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। पानी पंचायत पक्ष पालन प्रतियोगिता में भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और ओडिया हस्तलेखन श्रेणियों में आयोजित की गई। विजेताओं को 7 तारीख को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में बिशरा ब्लॉक के शिक्षक सुप्रभात बेहरा और उदितनगर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका गायत्री सेठी उपस्थित थीं। उन्होंने छात्रों को ओडिया भाषा के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग के जूनियर इंजीनियर त्रिपति नंदा, पल्लभी आचार्य ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।राउरकेला से आर9 भारत की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!