सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 के उद्घाटन सत्र को किया गया संबोधित

जयपुर 6 जनवरी 2026

सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 के उद्घाटन सत्र को किया गया संबोधित

“राजस्थान में AI अब केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास का शक्तिशाली इंजन बन रहा है”…. सीएम भजनलाल शर्मा

 

जयपुर. आज मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा नेशनल एआई लिटरेसी प्रोग्राम, राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026, आई स्टार्ट एलएमएस, राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल, राजस्थान एआई पोर्टल को लॉन्च किया गया। साथ हीं होलोग्राफी के जरिए राजस्थान सरकार और गूगल, आईआईटी दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू साइन इवेंट को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में AI अब केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास का शक्तिशाली इंजन बन रहा है। राजस्थान सरकार AI के नैतिक और समावेशी उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। यह कॉन्फ्रेंस राज्य को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एवं माननीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे..!!

जयपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!