बेरमो विधायक ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो विधायक ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।

बोकारो :बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अमलो दीन दयाल चौक से फुसरो बाजार,पुराना बिडिओ आफिस होते हुए करगली गेट स्थित गांघी चौक तक 7 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान बोल रहे थे.विधायक ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दरमियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुल पुलिया,सड़क,शिक्षा पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली,जैसे बुनियादी सुविधा तेजी गति से बहाल हुई है.उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र का विकास का पैमाना माना जाता है.सड़क होने से आवागमन में काफी सहूलियत होती है.विधायक ने संवेदक से गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि उतम सिंह,नप अध्यक्ष निर्मला देवी,पूर्व उपा ध्यक्ष छेदी नोनिया,जेएम एम नेता दीपक महतो व भोलू खान, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश,कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिह सहित मजदूर नेता गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह ,केदार सिंह,जयराम सिंह, प्रमोद सिंह, उदय सिंह,संतोष सिंह,राजू दिगार,
मानिक दिगार,आनंद विश्वकर्मा,मोहम्मद शकील, मुकेश सिंह, रिषु सहदेव सिंह, परवेज अख्तर,पुष्पकानत सिह समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!