सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाखेड़ा आकाश शर्मा की सराहनीय पहल

सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाखेड़ा आकाश शर्मा की सराहनीय पहल,

 

 

पक्षियों के लिए लगायें परिंडे, बुधवार को न्यायालय परिसर, राजाखेड़ा में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा एवं बार काउंसिल, राजाखेड़ा के तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंदे (जल पात्र) लगाए गए। यह पहल न केवल पक्षियों को जीवनदायिनी राहत प्रदान करेगी, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति करुणा का सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगी। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत प्रदान करना तथा पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(क) में प्रत्येक नागरिक का यह मूल कर्तव्य बताया गया है कि वह प्राकृतिक पर्यावरण, वन, झील, नदी एवं वन्य जीवों की रक्षा एवं संवर्धन करे तथा सभी जीवों के प्रति दया भाव रखे। इसी संवैधानिक दायित्व के पालन के क्रम में न्यायालय परिसर में यह सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्तागण ने भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण हेतु आमजन से भी अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पानी के पात्र रखने की अपील की। इस मौके पर बार काउंसिल राजाखेडा के अध्यक्ष रामचित्र शर्मा, प्रमोद चंद शर्मा, होतम सिंह जादौन, असर्फी सिंह, आरती सिंह जादौन अधिवक्ता, बांके बिहारी राजपूत, हेमंत अग्रवाल, अंकित मंगल और डोंगर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!