बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ की तत्परता से सीसीएल बी.एंड.के एरिया में लोहा चोरी का प्रयास विफल। एक आरोपी गिरफ्तार
बोकारो :14 मई 2026: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की मुस्तैदी ने बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में आज सीसीएल की बीएंडके परियोजना के ‘स’ समवाय में लोहा चोरी की कोशिश को धर दबोचा। वाशरी स्टोर व डी-बंकर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की चोरी की विश्वसनीय सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आसूचना कर्मी ने तुरंत कंट्रोल रूम को खबर दी। सूचना पाते ही सीआईएसएफ की कंट्रोल रूम शाखा व क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान में एक संदिग्ध को स्क्रैप लोहा चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. फरदीन खान (पिता: मो. इस्माइल खान, निवासी: करगली बाजार, बोकारो) बताया। बरामद स्क्रैप लोहे की अनुमानित कीमत 5 हजार रुपये आंकी गई।
आरोपी व जब्त सामग्री को बेरमो थाने को सौंप दिया गया। वहां धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस-2023 के तहत कांड संख्या 52/2026 दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जयदेव कुंभकर, आरक्षक अभिराम वाईके, बासुदेव पेगू व अतुल कुमार का योगदान सराहनीय रहा।
सीआईएसएफ ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय संपत्ति के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयों पर भविष्य में भी कठोरता बरती जाएगी।