महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाजना में कुक हेल्पर साहब सिंह को दी भावभीनी विदाई।
बाजना। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाजना में शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा कुक कम हेल्पर साहब सिंह CCH को भावभीनी एवं अभूतपूर्व विदाई दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम सिंह एवं समस्त स्टाफ ने मिलकर साहब सिंह को ₹11,000/- नगद राशि भेंट की, जो लगभग उनके छह माह के मानदेय वेतन के बराबर है। इसके अतिरिक्त उन्हें एक सफारी सूट एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण जनों ने साफा एवं सोल पहनाकर साहब सिंह का अभिनंदन किया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, मेहनत एवं विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुन्नालाल (पूर्व सरपंच), राम सेवक सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ में नवाब सिंह, आकाश कुमार, देवेंद्र पाराशर, हृदेश बाबू, जितेंद्र झा, जयप्रकाश शर्मा, शेखर शर्मा, आनंद शर्मा, सचिन, अजय प्रताप सिंह एवं स्वेता त्यागी सहित अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं आत्मीय रहा तथा सभी ने साहब सिंह के विद्यालय में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।