बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, जिला बोकारो ने छोटी एवं उनके माता-पिता को किया सम्मानित

jh
बोकारो :झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, बोकारो जिला के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा कला संकाय में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पी एम श्री क्षेत्रनाथ +2 उच्च विद्यालय, हरनाद की छात्रा छोटी कुमारी के खैराचातर स्थित आवास पहुंच कर छोटी कुमारी समेत उनके माता-पिता को अंगवस्त्र, उपहार,फल, मिष्ठान, प्रशंसा पत्र आदि भेंटकर सम्मानित किया एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने छोटी कुमारी की सफलता को मील का पत्थर करार दिया। जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने छोटी कुमारी को राज्य के सभी छात्र – छात्राओं के लिए रोल मॉडल बनने पर अपार हर्ष प्रकट किया, संघ के संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक ने कहा कि छोटी कुमारी में देश एवं राज्य का सर्वोच्च पद एवं सम्मान प्राप्त करने की क्षमता है। संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो ने कहा कि न्यूनतम संसाधन में पल-बढ़ कर अधिकतम उपलब्धि हासिल कर छोटी कुमारी ने इतिहास रच दिया है। सदस्य रुपेश कुमार महतो ने छोटी कुमारी को शिक्षा प्राप्ति की दिशा में हर संभव मार्गदर्शन का भरोसा दिया। इधर, संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों के द्वारा राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को सम्मानित करने पर संघ के कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, उपाध्यक्ष दीपा पंकज लाटा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा,उप संगठन मंत्री श्वेता कुमारी उपाध्याय, विद्यालय प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह एवं सदस्य इरशाद अख्तर ने हर्ष प्रकट किया है।