सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों की समस्याएं सुनी गयीं।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों की समस्याएं सुनी गयीं।

सीसीएल बीएडके क्षेत्र में त्रिपक्षीय कोयला खान भविष्य निधि समन्वय बैठक सह पेंशन अदालत का आयोजन किया गया.

 

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड क्षेत्र के सीसीएल बीएंडके तौर अंतर्गत जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में 18 मई सोमवार को त्रिपक्षीय कोयला खान भविष्य निधि समन्वय बैठक सह पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य बीएडके क्षेत्र से संबंधित सीएमपीएफ और पेंशन संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट का निपटारा करना था। मौके पर रिवाइज पीपीओ, न्यू सीएमपीएफ नंबर ऑटमेंट, विधवा पेंशन, नॉर्मल पेंशन, लेसर अपडेट, वीवी स्टेटमेंट टाइप पे जमा आदि के बारे में बताया गया. सीएमपीएफ के असिस्टेंट कमीश्नर राजेश कुमार ने कहा कि कई पुराने पेंशन और सीएमपीएफ के केस आये हैं, इसका निष्पादन 15 से 30 दिनों के अंदर कर लिया जायेगा. एरिया जीएम संजय कुमार झा ने कहा कि हमारी जिम्मेवारी है कि सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन में किसी भी तरह का समस्या नहीं हो. इसके लिए कार्मिक विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है.
यूनियन प्रतिनिधियो ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन और सीएमपीएफ का पैसा 10 -20 साल से रुका हुआ है. इससे कमीश्नर तथा अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है. बैठक में मांग है कि सेवानिवृत्ति के समय ही कर्मी की पेंशन का सेटलमेंट हो तथा सीएमपीएफ और ग्रेच्यूटी का पैसा मिले. इस पर कमीश्नर ने आश्वासन दिया है. बताया कि सीएमपीएफ और पेंशन ऑफिस में वैसे कर्मियों का मामला भी उठाया गया जो सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ सही व्यवहार नहीं करते हैं और मामला को लटका कर रखते हैं. वैसे कर्मी सुधार नहीं लाते हैं तो उनका स्थानांतरण किया जायेगा. महंगाई को देखते हुए पेंशन राशि बढाया जाये.मौके पर प्रवर्तनअघिकारी विकास चन्द्र सिंह,वरिष्ठ समाजिक सुरक्षा सदस्य सुयश वर्मा व सुशांक आनंद, एसओपी विनय रंजन टुडू, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह, सहायक कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा व सुजाता कुमारी के अलावा मजदूर नेता टीनू सिंह, सुशील सिंह, गणेश महतो, अनिल सिंह, राम निहोरा सिंह, पंकज महतो आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!