धौलपुर जिला रसद अधिकारी धौलपुर गिव अप अभियान के दौरान जिले के कई उपभोक्ताओं के राशनकार्ड डिलीट हो गये है एवं उनका गेहूं बन्द हो गया है ऐसे राशनकार्ड धारियों द्वारा राशनकार्ड एक्टिव करने एवं गेहूं पुनः प्रारंभ करने के लिए जिला रसद कार्यालय में आवेदन किया जा रहा है जिला रसद कार्यालय द्वारा इन आवेदनों की जांच कर पात्र पाये गये राशनकार्ड को एक्टिव कर गेहूं प्रारंभ किया जा रहा है परंतु 15/5/2026 से खाद्य द्वारा विकल्प पोर्टल हटा दिया गया है, राशनकार्ड धारकों से अपील है कि आप अनावश्यक रूप से जिला रसद विभाग के चक्कर नहीं लगावे, सरकार द्वारा विकल्प पोर्टल पुनः एक्टिव करने पर आपको समाचार पत्र व चैनलों के माध्यम से सुचित कर दिया जायेगा। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर