ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक हुआ खनपुरा, जेवीवीएनएल ने किया विशेष कार्यक्रम आयोजित।

ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक हुआ खनपुरा, जेवीवीएनएल ने किया विशेष कार्यक्रम आयोजित।

राजाखेड़ा। प्रधानमंत्री Narendra Modi की राष्ट्र के नाम अपील के तहत जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा के सौजन्य से ग्राम पंचायत खुड़िला के गांव खनपुरा में ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 6:15 बजे आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा की गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने ग्रामीणों से विद्युत का उचित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली का फालतू उपयोग और दुरुपयोग न करें तथा विद्युत चोरी से बचें,साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करें अगर कोई विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्या हो तो ऑनलाइन कंप्लेंड करें या अपने फीडर के लाइन मैन को फोन करे,। उन्होंने बताया कि अनावश्यक बिजली खपत से विद्युत बिलों की लागत भी बढ़ती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति की भावना के साथ ऊर्जा संरक्षण करना चाहिए।
मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि देश के पारंपरिक ऊर्जा संसाधन सीमित हैं, इसलिए उनका उपयोग आवश्यकता अनुसार ही किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को कमरे से बाहर निकलते समय सभी विद्युत उपकरण बंद करने, एसी का सीमित उपयोग करने, फ्रिज को बार-बार न खोलने तथा 100 वाट के बल्ब की जगह 9 वाट की एलईडी लाइट का उपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता अपने घरों की छतों पर सोलर संयंत्र लगवाकर सरकारी सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सोलर से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को सरकार द्वारा खरीदा भी जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश को सौर ऊर्जा की अत्यधिक आवश्यकता है और ऊर्जा संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार जरूरी है।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, लोक गायकों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में पंचायत सरपंच ने सभी ग्रामीणों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए जेवीवीएनएल द्वारा आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, भूदेव सिंह, सोहनपाल, घनश्याम कुमार, अमीरचंद, रामकिशन, आसिफ खां, यूनिश खां, पंकज वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!