भावुक माहौल में नागेश्वर महतो को दी गई विदाई

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

भावुक माहौल में नागेश्वर महतो को दी गई विदाई

बोकारो :बच्चों से लेकर शिक्षक तक रो पड़े हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा आचार्य पद पर चयनित होने के उपरांत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गापुर में पदस्थापित सहायक अध्यापक नागेश्वर महतो को विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भावुक माहौल में बदल गया। बच्चों एवं शिक्षकों के साथ उनका वर्षों का आत्मीय जुड़ाव इतना गहरा था कि विदाई के समय कई छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की आंखें नम हो गईं।नागेश्वर महतो ने अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की सीख दी। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भावना के कारण विद्यालय परिवार में उनका विशेष स्थान बन गया था।विद्यालय सचिव हरिहर महली ने कहा कि नागेश्वर महतो एक समर्पित एवं कर्मठ शिक्षक रहे हैं। उन्होंने हमेशा विद्यालय और बच्चों के हित में कार्य किया। उनके जाने से विद्यालय परिवार को बड़ी कमी महसूस होगी।
वहीं विदाई समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि नागेश्वर महतो को इसी विद्यालय में आचार्य पद पर पदस्थापित किया जाए, ताकि बच्चों को आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।
इस अवसर पर नागेश्वर महतो ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और यहां के बच्चों का स्नेह वे कभी नहीं भूल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!