लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में बोकारो के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में बोकारो के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

 

 

बोकारो; इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने लखनऊ में वकीलों के चैंबर को बर्बरता पूर्ण करवाई कर तोड़े जाने का विरोध करती है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बोकारो के अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना तथा अधिवक्ताओं के चैंबरों को तोड़े जाने की घटना के विरोध में बोकारो के तमाम अधिवक्ता विरोध प्रकट कर रहे है। बोकारो कोर्ट परिसर में बोकारो के अधिवक्ताओं ने एक स्वर से इस घटना की निंदा की है और सरकार से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। बोकारो के तमाम अधिवक्ता लखनऊ के अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित कर सरकार तक यह संदेश पहुंचाया कि बोकारो समेत देश भर के अधिवक्ता लखनऊ के अधिवक्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा है तथा इस घटना में संलिप्त दोषी व्यक्तियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
साथ ही यह भी मांग की जाती है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को अविलंब झारखंड सहित पूरे भारत में लागू किया जाए, ताकि भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह विरोध कार्यक्रम अधिवक्ता समाज की एकता, गरिमा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से किया गया।इस अवसर पर अधिवक्ता राम लाल गोप, शंकर कुमार महतो, प्रवीण कुमार पांडेय, राजीव कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार, दीप्ति कुमारी, दीपिका सिंह,सबिता, उत्तम, राज बब्बर, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, संजीत कुमार सिंह, हसनैन आलम, संपूर्ण चंद्र लायक, ज्योति प्रकाश चौधरी, फटीक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, सुनील चांडक, राणा प्रताप शर्मा समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!