जिला विधिक सेवा प्राधिकार
व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा
प्रेस विज्ञप्ति
मिशन संजीवनी: न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में CPR प्रशिक्षण शिविर संपन्न
दिनांक: 22 मई, 2026
आज दिनांक 22 मई, 2026 को मिशन संजीवनी के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा न्यू बिल्डिंग, व्यवहार न्यायालय, आरा में CPR प्रत्यक्ष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यशाला तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रीजी सेवा ट्रस्ट और सक्षम अस्पताल के सौजन्य से डॉ. अभिषेक रंजन एवं टीम ने न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों तथा आम नागरिकों को हृदयाघात एवं कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक CPR तकनीक का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि “CPR एक ऐसा कौशल है जो समय पर किसी की जान बचाया जा सकता है। न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इस तकनीक की जानकारी होनी चाहिए।” अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने भी स्वयं CPR का अभ्यास कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
कार्यशाला में लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में बी.पी., शुगर, ई.सी.जी. आदि की जांच की गई।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर