नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे मोक्षधाम के पास गांव अलीपुर वाले रास्ते पर जाटव समाज के ईधन लकडिय़ों मे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी

उपलों के बिटोंरों के साथ कई हरे पेड जल गये समाज सेवी एडवोकेट महेश लखनपुर की सूचना पर गिरदावल मुनेंद्र सिंह, हल्का पटवारी धर्मेन्द्र सिंह, हल्का पटवारी जहांगीरपुर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा अटारी, थानाधिकारी लखनपुर विजय सिंह छौकर मय जाप्ता पूर्व पंचायत समिति सदस्य चौधरी लाखनसिंह । सूचना पर तहसीलदार तरूण कुमार द्वारा दमकलों को सूचित कर दमकलें मौके पर पहुंच आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
रिपोर्ट राहुल डागुर लखनपुर