तेनुघाट ओपी में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, 9 जगहों पर होगी ईद की नमाज

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

तेनुघाट ओपी में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, 9 जगहों पर होगी ईद की नमाज

बोकारो :आगामी 28 मई को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बोकारो जिला के तेनुघाट ओपी परिसर में 24 मई रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने की। इसमें तेनुघाट ओपी क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि तेनुघाट ओपी क्षेत्र में कुल 9 जगहों पर ईद-उल-जहा की नमाज अदा की जाएगी। सभी जगहों पर सुबह 7 से 8 बजे के बीच नमाज पढ़ने पर सहमति बनी।सीओ आफताब आलम ने कहा कि बकरीद मुस्लिम समुदाय का मुख्य त्योहार है जो कुर्बानी का संदेश देता है। उन्होंने निर्देश दिया कि बकरीद पर सिर्फ बकरे की ही कुर्बानी दी जाए। कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को अपने क्षेत्र या बागानों में गड्ढा खोदकर दफन करें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से पूरी तरह परहेज करें। सभी लोग कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर त्योहार मनाएं वहीं गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो ने कहा कि जिस तरह दिवाली और होली में आपसी भाईचारा और मिठास बनी रहती है, उसी तरह बकरीद भी शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने सभी समुदाय के लोगों से एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का संदेह या अफवाह फैले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।वहीं गोमिया पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि ईद का त्योहार भी सभी सभी त्योहार की तरह शांति पूर्ण सम्पन्न हो जाएगा। सभी समुदाय के लोग एक दूसरे से मिलकर रहते हैं और हर त्योहार में एक दूसरे को मदद करते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, एसआई मनोज तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, मुखिया अरविंद मुर्मू उलगड्डा पंचायत, रितु कुमारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा, जगदीश सिंह, रामचंद्र यादव, रिजवान अंसारी, राजेश कुमार, जयलाल कमार, झरी तुरी, अख्तर अंसारी, सेवालाल गंझू, मिथुन चंद्रवंशी, फागू करमाली, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद सईद अंसारी सदर चटनियां बागी दलाल टोला साड़म सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!