बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
चतरोचट्टी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी शशि शेखर ने दिए कड़े निर्देश

बोकारो : आगामी बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बोकारो जिला के चतरोचट्टी थाना परिसर में रविवार 24 मई 2026 की संध्या शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि शेखर ने की।बैठक में एसआई कुंदन कुमार, एएसआई महेश शर्मा समेत दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की।थाना प्रभारी शशि शेखर ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्यौहार के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक में कुर्बानी के बाद अवशेषों को निर्धारित स्थान पर ही निष्पादित करने पर जोर दिया गया ताकि स्वच्छता बनी रहे। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में चतरोचट्टी मुखिया महादेव महतो,हुरलुंग मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता हबीबी अंसारी,सयुब अंसारी, तैयब अंसारी के अलावा रामेश्वर महतो, मो. इदरीस, जाकिर हुसैन, सुनील कुमार, अनवर अली, महेश साव, मौलाना रफीक अहमद, सुरेश प्रसाद, विजय कुमार, धनेश्वर महतो, अब्दुल रहमान, किशोर महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।