रीवा के घटना को लेकर जैन समाज मे रोष, निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

राजाखेड़ा। रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों की मौत के विरोध में सोमवार को राजाखेड़ा जैन समाज ने विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की माँग को लेकर उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। जैन समाज के लोगों ने आए दिन होने वाले इन सड़क हादसे पर चिंता जताई। हम समस्त जैन समाज अत्यन्त दुःख एवं गहरी वेदना के साथ आपका ध्यान हाल ही में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुई अत्यन्त दुखद घटना की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें संघ की पूज्य आर्यिकाओं का असामयिक निधन हो गया। यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना भर नहीं मानी जा सकती। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है। अतः इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जाँच अत्यन्त आवश्यक है। ज्ञापन में बताया कि जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा या सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शांति, संयम और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ लगातार बढ़ती दुर्घटनाएँ एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यन्त चिंताजनक विषय हैं। ज्ञापन के दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, मंत्री राजेश जैन, कोषाध्यक्ष देवचंद जैन विनोद जैन, विपिन जैन , लकी जैन , सचिन जैन, आशीष जैन, मक्खन लाल जैन, मुकेश जैन नागर वाले, कैलाशी जैन, विपिन जैन नायक मोनू जैन मेडिकल, गौरव जैन चौधरी, सचिन जैन, मुकेश जैन पटवारी, विजय जैन,सुनील जैन, बंटी जैन, रामकुमार जैन, ललित जैन, रामू जैन, रिद्धि जैन सिद्धि जैन आराध्य जैन अमित जैन सहित जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
बॉक्स-:
रीवा के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग-:
समाज के लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही धार्मिक यात्राओं के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही। इसके साथ ही समाज के लोगो ने मांग की कि इस प्रकरण की SIT अथवा न्यायिक जाँच कराई जाए।
घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए जाएँ। यदि सुनियोजित कृत्य अथवा षड्यंत्र के तथ्य मिलें, तो तदनुसार कठोर धाराएँ लगाई जाएँ, दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर