बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो के जारंगडीह दुर्गा मंदिर का एस्बेस्टस शीट आंधी में उड़ा, कुछ साल पहले लगा था पतला-कमजोर चदरा; बारिश से मिली राहत
बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में 27 मई 2026 बुधवार को देर शाम आई तेज आंधी और तूफान से दुर्गा मंदिर का एस्बेस्टस शीट उड़ गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंदिर का पुराना चदरा बदलकर कुछ वर्षों पहले ही नया एस्बेस्टस शीट लगाया गया था। लेकिन नया चदरा काफी पतला और कमजोर क्वालिटी का था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे अचानक 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। कमजोर शीट तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल पाया और टूटकर उड़ गया।गनीमत रही कि घटना के वक्त मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति जरूर बाधित हुई, लेकिन बिजली के तारों पर कोई पेड़ नहीं गिरा।
आंधी के तुरंत बाद हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। किसानों ने कहा कि इस बारिश से खेतों को फायदा होगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले लगाए गए एस्बेस्टस शीट की क्वालिटी घटिया थी। पतला होने के कारण वह पहली ही तेज आंधी में उड़ गया। अब मंदिर समिति मजबूत और मोटा शीट लगाने की तैयारी कर रही है।