मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का जमाव, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

सैपऊ 6 जून

मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का जमाव, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

बसेड़ी क्षेत्र के गांव कुनकुटा में मुख्य मार्ग पर गंदे पानी के भराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण रास्ता कीचड़युक्त हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा रहता है। इससे लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को साफ कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!