बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बोकारो पुलिस ने लोन ठगी मामले में महिला को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
बोकारो जिला के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने महिलाओं को बैंक से लोन दिलाकर पैसे की ठगी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रामगढ़ के गोला टॉल गेट के पास से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी जीरू कुमारी को 18 जून 2026 को गोला-रामगढ़ टॉल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।मामला चतरोचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम चुटे से जुड़ा है। आरोप है कि जीरू कुमारी ने महिलाओं को बैंक से लोन दिलवाकर लोन की राशि वापस बैंक में जमा करने के नाम पर उनसे पैसे ले लिए और ठगी की। इस संबंध में चतरोचट्टी थाना में कांड संख्या 17/2026, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जीरू कुमारी, उम्र करीब 33 वर्ष, पति अजय ठाकुर, ग्राम चुटे, थाना चतरोचट्टी, बोकारो जिला से भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गोला-रामगढ़ टॉल गेट के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में चतरोचट्टी थाना के पुअनि कुन्दन कुमार यादव, आरक्षी शिव नंदन हांसदा, अजय मेहता, किशोर कुमार महतो, महिला चौकीदार खुशबू कुमारी, तीजो कुमारी और बिमा हांसदा शामिल थे।