स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। इसलिए शिक्षकों के स्वास्थ्य को वरीयता क्रम में रखकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आज से शिक्षकों को 5 लाख रूपए तक कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

यह सुविधा शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ ही रसोईया व अन्य को भी प्रदान की जाएगी। उक्त उदगार विधायक अमन गिरी ने व्यक्त किए।श्री गिरी कुंभी ब्लॉक सभागार में आयोजित संबंधित कार्ड वितरण समाराेह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ,शिक्षक की स्वस्थ समाज निर्माण में अहम भूमिका रहती है ।देखा गया है कि कई बार वह स्वयं अपना तथा अपने परिवार का समीकपर इलाज करवा पाने में समस्या का अनुभव करते है। शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही चिकित्सा सुविधा की इस माँग को पूर्ण किया है।मा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मौजूद शिक्षक समाज को पूर्ण मनोयोग से नौनिहालों को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिये तैयार करने का भी आवाहन किया ।
ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा ने सरकार की शिक्षक हित की योजना की प्रशंसा की।खंड शिक्षाधिकारी कुंभी श्रीराम,बांकेगंज के राकेश कुमार सिंह,शारदानगर जी आई सी प्रधानाचार्य दिनेश तिवारी,खंड विकाश अधिकारी महावीर सिंह व अवधेश मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को प्रतिनिधि के तौर पर कैशलेस स्वस्थ कार्ड का वितरण किया गया।सभा में स्टेट बैंक द्वारा शिक्षक समुदाय को वित्तीय सुविधाओं से अवगत करते हुए लाभ लेने की अपील की गई शिक्षक संघ के नेता विजय पाल वर्मा,नरेंद्र कुमार वर्मा,आशुतोष गिरी,राम गुलाम पाण्डेयआशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कमल शर्मा जिला संवाददाता R9.भारत , गोला, लखीमपुर खीरी