रेलगाड़ी की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

रेलगाड़ी की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बोकारो थर्मल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 9 जुलाई गुरुवार की सुबह गोमोह-बड़काकाना रेलखंड पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।घटना जारंगडीह, बोकारो थर्मल के पोल संख्या 39-13 और 14 के पास कोणार साइडिंग बड़वाबेड़ा स्थित पटरी पर हुई। सुबह पटरी पर युवक का कटा हुआ शव बरामद किया गया।मृतक युवक काला रंग का पैंट और सफेद, काला व पीला रंग की टी-शर्ट पहना हुआ था। उसका दाहिना पैर रेल से कटा हुआ था। दाहिने हाथ पर गोदने से “करण” नाम लिखा हुआ मिला है।घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस और गोमिया से रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!