बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा माइंस के प्रतिबंधित क्षेत्र में भटक रही महिला को पुलिस ने सकुशल घर पहुंचाया।

-गुरुवार को लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास बोकारो जिला के कथारा कोलियरी के एक अधिकारी ने कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को फोन कर सूचना दी कि एक महिला माइंस के प्रतिबंधित क्षेत्र में भटक रही है। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस को आशंका थी कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भटकने के कारण महिला के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसी को देखते हुए उसे सुरक्षित कथारा ओपी लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला की मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही थी। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसने अपना नाम रजिया इंज्रिस बताया तथा कथारा रेलवे कॉलोनी की निवासी होने की जानकारी दी। उसने बताया कि उसका तलाक हो चुका है और उसका आठ वर्षीय बेटा है। कहा कि बेटा खाना मांग रहा था और शरारत कर रहा था, जिससे परेशान होकर वह घर से बाहर निकल गई थी। बाद में कथारा रेलवे कॉलोनी निवासी एवं मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दास ने महिला की पहचान की पुष्टि की। इसके बाद ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने मानवीय पहल करते हुए महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाने की व्यवस्था मुकिया प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दास को सौप दी।